Tuesday, October 20th, 2026

अरबपति Elon Musk ने जारी किया अपना 'सेक्स टेप', फनी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

 नई दिल्ली
 
दुनिया के सबसे रईस अरबपति एलन मस्क ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अकसर कुछ ना कुछ ऐसे ट्वीट कर ही देते हैं, जिसको लेकर बहस छिड़ जाती है। इस बार टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपना 'सेक्स टेप' शेयर किया है। मस्क का ये फनी ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है ट्वीट में: दरअसल, मस्क ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दो व्हाइट टेप दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ मस्क ने कैप्शन में जो लिखा है वो बेहद दिलचस्प है। मस्क ने लिखा- लेकिन क्या आप लोगों ने मेरा सेक्स टेप देखा है? एक अन्य ट्वीट में मस्क कहते हैं कि यह एक स्टिकी स्थिति है।

बहरहाल, एलन मस्क के इस पोस्ट पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स के मजेदार जवाब और मीम्स हैं तो वहीं कुछ एलन मस्क को सीख भी दे रहे हैं। इस पोस्ट को 35 हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया जा चुका है। वहीं, 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

कम हुई दौलत: एलन मस्क के दौलत की बात करें तो 5.24 बिलियन डॉलर कम हो गया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की दौलत 253 बिलियन डॉलर रह गई है। हालांकि, वह अब भी दुनिया के सबसे रईस अरबपति बने हुए हैं।

 

 

#Elon Musk

Source : Agency

पाठको की राय