Monday, October 19th, 2026

लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने वाला बिल लोकसभा में पेश, टीएमसी ने किया विरोध

नई दिल्ली
लखीमपुर कांड पर संसद के अंदर और बाहर सियासी संग्राम के फिलहाल थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं। विपक्ष राज्यसभा के 12 सदस्यों के निलंबन और लखीमपुर खीरी कांड में गिरफ्तार आशीष मिश्र के पिता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है। विपक्षी दल अपनी मांग को लेकर ने दोनों सदनों में हंगामा कर रहे हैं। जिसकी वजह से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कई बार बाधित हुई। गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने संसद भवन में गांधी प्रतिमा से लेकर विजय चौक तक विरोध मार्च निकाला। वहीं, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, स्मृति ईरानी ने लोकसभा में बाल विवाह निषेध (संशोधन) विधेयक, 2021 पेश किया है। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को 22 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
 

 

#Bill to increase

Source : Agency

पाठको की राय