Bilaspur News: कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाएगा अपोलो, शुरू किया अभियान
बिलासपुर.
बिलासपुर अपोलो कैंसर सेंटर ने कैंसर रोगियों और कैंसर सरवाईवसर के प्रति सामाजिक नजरिया बदलने के लिए अनमास्क कैंसर अभियान शुरू किया है। यह अभियान कैंसर के मरीजों के प्रति समाज में समानता और सहभाव की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए है।
कैंसर के बाद के जीवन के लिये अपोलो कैंसर सेंटर अनमास्क कैंसर अभियान चला रहा है, जो कैंसर के बारे में सच्चाई उजागर करने, मिथकों को दूर करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। अनमास्क कैंसर अभियान उन कैंसर विजेताओं की यात्रा है, जिन्हें कैंसर के चलते सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इस तरह की कहानी लोगों को प्रेरित करने वाली है। अनमास्क कैंसर पहल एक सामाजिक प्रयोग का है, जो जीवन के विभिन्न पहलुओं में कैंसर के मरीजों के प्रति भेदभाव के गहन परिणामों पर प्रकाश डालती है।
#Apollo campaign#increase the culture#equality and compassion#towards cancer patients.

पाठको की राय