Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-रायपुर में शॉपिंग मॉल के सामने से बाइक चोरी, पलक झपकते ही बड़े-बड़े सामान करते हैं पार

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शॉपिंग मॉल के सामने से स्कूटी को चोरी कर फरार हो गया। दरअसल, शातिराना तरीके से आरोपी उस स्कूटी पर घात लगाए हुए बैठा था, समय रहते हुए उसने सीसीटीवी फुटेज की परवाह न करते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया।

मामले में प्रार्थी प्रवीण जैन ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 माई को प्रार्थी के स्कूटी को लाल गंगा शॉपिंग मॉल के सामने से कोई अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। प्रार्थी के इस रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 208/2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर पतासाजी किया जा रहा था। इसी दौरान 18 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति डीकेएस अस्पताल रायपुर के पीछे दाई कोरा भवन के पास एक मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। मुखबिर से जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी जयेश चौहान 24 साल, पता आरडीए कॉलोनी बोरियाखुर्द, रायपुर को घेराबंदी कर पकड़ा। इस दौरान आरोपी ने चोरी की घटना को काबुल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी जब्त किया गया।

 

#Chhattisgarh-Raipur#Bike stoler

Source : Agency

पाठको की राय