Sunday, October 25th, 2026

मोतिहारी में ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

मोतिहारी
मोतिहारी-अरेराज मुख्य पथ पर शहर के निकटवर्ती रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक पहाड़पुर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव का रहनेवाला मनीष कुमार बताया जा रहा है। घटना की सूचना उसके स्वजनों को दे दी गई है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर उसे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजने की कवायद में जुटी है। ट्रैक्टर ओवरलोड बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

#Bike riding

Source : Agency

पाठको की राय