Monday, October 19th, 2026

कमला नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने युवक के हाथ से छीना मोबाइल


भोपाल

कमला नगर इलाके में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक के हाथ से मोबाइल छीन लिया। वारदात के वक्त युवक खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। एएसआई मोहन लाल ने बताया कि आराधना नगर निवासी राहुल बैरागी पुत्र मोहन (26) प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार शाम वह ड्यूटी खत्म होने पर घर पहुंचा। रात करीब साढ़े दस बजे वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इस दौरान वह किसी ने मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया।
इससे पहले की वह कुछ समझ पाता आरोपी बाइक लेकर वैशाली नगर की ओर फरार हो गए। वारदात के बाद फरियादी ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय