चुनाव चिह्न लेकर लौट रही प्रत्याशी पर बाइक पर सवार ने किया फायरिंग, तीन लोगों पर FIR
खुसरूपुर
खुसरूपुर प्रखंड से चुनाव चिह्न लेकर बाइक से पति सुजीत कुमार के साथ अलावलपुर घर लौट रही प्रत्याशी रीता देवी पर बाइक पर सवार युवक द्वारा गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया है. सुजीत कुमार ने तीन लोगों को नामजद करते हुए दनियावां थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है.
सुजीत ने यह आरोप लगाया है कि निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य के पति द्वारा हम पर जानलेवा हमला कराया गया है. वहीं दूसरी ओर निवर्तमान पंचायत समिति के पति सर्वजीत ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मुझे चुनाव में बदनाम करने के लिए सुजीत ने फर्जी मुकदमा किया है. उसने पुलिस पदाधिकारियों से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. गिरफ्तार युवकों ने भी अपने आप को निर्दोष बताया है.

पाठको की राय