Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-जशपुर में भीड़ में जा घुसा बाइक सवार, टक्कर से 4 साल की बच्ची की मौत और 5 घायल

जशपुर.

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के झक्कड़पुर गांव में नाटक कार्यक्रम देखने पैदल जा रही भीड़ को बाइक ने ठोकर मार दी. इस हादसे में चार साल बच्ची की मौके पर मौत हो गई. वहीं पांच लोग घायल हुए हैं. इनमें से 4 की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने एक बच्ची समेत दो महिलाओं को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया.

 

#Chhattisgarh-Jashpur#Bike hit#girl killed

Source : Agency

पाठको की राय