Friday, October 23rd, 2026

बीजापुर-छत्तीसगढ़ में पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो नक्सली गिरफ्तार, एक-एक लाख रुपये का घोषित था इनाम

बीजापुर.

धुर नक्सल प्रभावित पेद्दागेलूर से सुरक्षाबल के जवानों ने दो लाख के दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों नक्सली पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी बीजापुर व थाना तर्रेम की संयुक्त पार्टी तर्रेंम थाना क्षेत्र के पेद्दागेलूर, चिन्नागेलूर व गुंडम की तरफ गस्त सर्चिंग पर निकली थी।

सर्चिंग के दौरान पेद्दागेलूर से डीएकेएमएस अध्यक्ष  ईरया कड़ती उर्फ बंडू (35) पुत्र स्व. चन्दरु कड़ती निवासी पटेलपारा पेद्दागेलूर व सीएनएम अध्यक्ष लक्ष्मण फुलसुम उर्फ लखमा पु जोगा फुलसुम उम्र 29 निवासी मेटटा पारा पेद्दागेलूर थाना तर्रेम को पकड़ा गया। दोनों पर आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत एक-एक लाख रुपये का ईनाम घोषित हैं। पकड़े गये नक्सली 8 फरवरी को गुंडम के जंगल मे एसटीएफ व सीआरपीएफ पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। उक्त घटना में एक ग्रामीण की मौत हुई थी। तर्रेम थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड न्ययालय में पेश किया गया है।

 

#Naxalites arrested#Bijapur-Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय