Tuesday, October 20th, 2026

बीजापुर : नक्सल विरोधी अभियान में मिली कामयाबी, आगजनी की घटना में शामिल दो नक्सली सहयोगी गिरफ्तार

बीजापुर.

जिले में संचालित नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबल के जवानों की संयुक्त पार्टी ने रॉयल ट्रेवहल्स की बस में आगजनी की घटना में शामिल दो नक्सल सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, जिलाबल और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी बीते दिनों आवापल्ली थाना क्षेत्र के पुन्नूर और कमरगुड़ा की तरफ नक्सल उन्मूलन अभियान पर निकली थी।

इस दौरान पुन्नूर के जंगलों में पुलिस पार्टी को देखकर भागते हुए दो संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ करने पर अपना नाम मड़कम मुकेश उर्फ अन्दू पिता मड़कम मुत्ता उम्र 26 निवासी पुजारी बड़े पारा पुन्नूर और त्रिपति इरपा पिता राम स्वामी इरपा उम्र 20 निवासी पुजारी पारा पुन्नूर थाना आवापल्ली का होना बताया। पकड़े गए संदिग्ध की तलाशी करने पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन की प्रसार-प्रचार की सामग्री, टंगिया बरामद किया गया। जिसे पुलिस पार्टी द्वारा कब्जे में लिया गया है। पकड़े गए उक्त दोनों नक्सली सहयोगी 21 दिसम्बर 2023 को दुगाईगुड़ा चेरामंगी के बीच रास्ते पर रॉयल ट्रेवहल्स की बस में आगजनी की घटना में शामिल थे।

 

#Two Naxalite#arson incident#operation achieved success in Bijapur

Source : Agency

पाठको की राय