Thursday, October 22nd, 2026

बीजापुर : जवानों ने तीन इनामी नक्सलियों को किया गिरफ्तार, दस हजार रुपये की थी घोषणा

बीजापुर.

बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत भैरमगढ़ ब्लॉक फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के चिंतनपल्ली से सुरक्षाबल के जवानों ने तीन इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। पुलिस के मुताबिक, फरसेगढ़ थाना से जिला बल व 13वीं वाहिनी छसबल फरसेगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन के दौरान चिंतनपल्ली से तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार किये हैं.

डीएकेएमएस उपाध्यक्ष सुदरू कुरसम (35) पुत्र मुका कुरसम निवासी ओड़सनपल्ली, मिलिशिया कमांडर वामन पोयाम (40) पुत्र हिड़मा पोयाम उम्र निवासी ओड़सनपल्ली व मिलिशिया सदस्य राकेश मुड़मा (20) पुत्र आयतु मुड़मा निवासी ओड़सनपल्ली थाना फरसेगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए नक्सली 25 नवंबर 2023 को ग्रामीण से मारपीट करने व लूट की घटना में शामिल रहे हैं। नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने  10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ फरसेगढ़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद उन्हें न्ययालय के समक्ष पेश किया गया है।

 

#three rewarded Naxalites arrested

Source : Agency

पाठको की राय