Bijapur: पुलिस ने चार मिलीशिया सदस्यों को किया गिरफ्तार; टिफिन बम समेत अन्य विस्फोटक बरामद
बीजापुर.
कुटरू थाना व डीआरजी की टीम ने चार मिलीशिया सदस्यों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। नक्सलियों ने कत्तुर मुर्गा बाजार से पहले रास्ते पर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को कुटरू थाना से जिलाबल व डीआरजी की संयुक्त टीम रानीबोदली, कत्तुर, मुकरम व ताड़मेर की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान कत्तुर मुर्गा बाजार से पहले रास्ते पर कुछ संदिग्ध दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास रहे थे।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ा, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम मिलिशिया सदस्य सुदरू माड़वी निवासी ग्राम कत्तुर, मिलिशिया सदस्य रामू बेडजा निवासी ग्राम मुकरम, मिलिशिया सदस्य बुधराम ताती निवासी ग्राम मुकरम और मिलिशिया सदस्य सुखराम कलमु पुत्र लखमू कलमु ग्राम पोनड़वाया थाना कुटरू का होना बताया। इसके पास रखे थैले की तलाशी पर एक टिफिन बम, एक पैकेट पेंसिल सेल, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर और पटाखे बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पकड़े गए संदिग्धों ने बताया कि पुलिस को नुकसान पहुंचाने की नीयत से पगडंडी रास्ते में आईईडी प्लांट करने की योजना थी। पकड़े गए मिलिशिया सदस्यों को वैधानिक कार्रवाई के बाद रिमांड पर न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।
#Tiffin bomb#explosives recovered#Bijapur police#arrested four militia members

पाठको की राय