Thursday, October 22nd, 2026

बीजापुर : मुखबिरी के शक में युवक को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, तेलीपेठा और पाता कुटरू मार्ग पर फेंका शव

बीजापुर.

बीजापुर में नक्सलियों ने कुटरू इलाके में एक युवक का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर शव तेलीपेठा और पाता कुटरू मार्ग पर फेंक दिया। नक्सलियों ने शव के पास भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नाम का पर्चा भी फेंका हैं। जिसे शव के साथ बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि बीते आठ मार्च को कुटरू थाना क्षेत्र के तेलीपेठा निवासी पुसू हेमला पिता दोये हेमला उम्र 35 जो वर्तमान में कुटरू में निवासरत था।

पुसू हेमला व्यक्तिगत काम से अपने गांव तेलीपेठा गया हुआ था। उसी दिन नक्सलियों ने तेलीपेठा से उसका अपहरण कर लिया। नक्सलियों ने मुखबीरी का आरोप लगाते हुए युवक पुसू हेमला की हत्या कर शव को तेलीपेठा व पाताकुटरू मार्ग पर फेंक दिया। नक्सलियों ने शव के पास भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नाम से पर्चा फेंका है। जिसमें मुखबीरी के आरोप में हत्या करने का जिक्र हैं।

 

#Naxalites killed young man on informer suspicion

Source : Agency

पाठको की राय