Wednesday, October 21st, 2026

Bijapur: जंगल में पुलिस को देखकर भाग रहे पांच संदिग्धों को किया गिरफ्तार, कुकर और टिफिन बम बरामद

बीजापुर.

बीजापुर में जांगला थाना क्षेत्र के कोतरापाल के जंगल से पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे पांच संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। इनके कब्जे से कुकर बम, टिफिन बम सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक जांगला थाना व डीआरजी बीजापुर की टीम एरिया डॉमिनेशन व आरओपी ड्यूटी पर मल्लेपारा की ओर निकली हुई थी। इस दौरान कोटरापाल के जंगल पहाड़ी से कुछ संदिग्ध पुलिस पार्टी को देखकर छिपने व भागने का प्रयास कर रहे थे जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ करने पर अपना नाम हड़मा मड़कामी उर्फ बुडदा पिता भीमा मड़कामी उम्र 27 निवासी ईचवाडापारा पोटेनार, रमेश अवलम उर्फ बोज्जा पिता सुक्कू अवलम उम्र 23 निवासी मोकोडपारा गदामली, कुमारू लेकाम उर्फ महरु पिता पाकलु लेकाम उम्र 28 निवासी सरपंचपारा पोटेनार, मड्डडा राम पोडियामी उर्फ अनिल पिता मासो पोडियामी उम्र 25 निवासी ककड़ीपारा कोतरापाल व बोमड़ा कुहरामी पिता हूंगा उम्र 35 निवासी बेंचरम स्कूलपारा जांगला थाना शामिल हैं। पकड़े गए संदिग्धों से दो कुकर बम, दो टिफिन बम, पांच मीटर कार्डेक्स वायर, 65 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, दो डेटोनेटर व नक्सली बैनर पर्चा बरामद किया गया हैं। पकड़े गए संदिग्धों के विरुद्ध जांगला थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया हैं।

 

#Cooker and tiffin bomb recovered#five suspects#were running away#after seeing police#in forest arrested

Source : Agency

पाठको की राय