Wednesday, October 21st, 2026

Bijapur: एक लाख की इनामी महिला नक्सली केएएमएस अध्यक्ष गिरफ्तार, नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी टीम

बीजापुर.

बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र के जारपल्ली के जंगल से पामेड़ एरिया कमेटी की कमलापुर केएएमएस अध्यक्ष को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों की सयुंक्त पार्टी पामेड़ थाना क्षेत्र के जारपल्ली और एमपुर की तरफ नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने जारपल्ली के जंगल से पामेड़ एरिया कमेटी अंतर्गत कमलापुर किसान आदिवासी मजदूर संगठन की अध्यक्ष रामबाई पिता स्व. लच्छा कट्टम पता कमलापुर थाना उसूर को पकड़ा गया।

पकड़ी गई महिला के कब्जे से कुकर बम, जिलेटिन राड, कार्डेक्स वायर और टीसीओसी के संबंध में पाम्पलेट बरामद किया गया नहीं। पकड़ी गई महिला नक्सली पर एक  लाख रुपये का इनाम घोषित है। महिला नक्सली के खिलाफ पामेड़ थाना में विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है। जारपल्ली के जंगल से पामेड़ एरिया कमेटी की कमलापुर केएएमएस अध्यक्ष को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों की सयुंक्त पार्टी पामेड़ थाना क्षेत्र के जारपल्ली और एमपुर की तरफ नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

 

#The team set out in Bijapur#anti-Naxal operation#female Naxalite#KAMS president arrested#a reward of one lakh.

Source : Agency

पाठको की राय