बीजापुर : छह महीने की बच्ची की मौत का मामला, कांग्रेस ने की न्यायिक जांच की मांग, भाजपा पर लगाया ये आरोप
बीजापुर.
बीजापुर में मंगलवार को विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 01 जनवरी 2024 की शाम लगभग चार बजे जिले के थाना गंगालूर के तहत ग्राम मुतवेंडी में क्रॉस फायरिंग में एक छह माह की बच्ची और उसकी मां को गोली लगने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी मां घायल हो गई। इस घटना को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने एक पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया था।
जांच दल में विक्रम मण्डावी विधायक बीजापुर, नीना रावतिया उद्दे सदस्य जिला पंचायत बीजापुर, शंकर कुडियम अध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर, बसंतराव ताटी सदस्य जिला पंचायत बीजापुर, मिच्चा मुत्तैया उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भोपालपटनम् एवं लालू राठौर, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर आदि शामिल थे। विक्रम मंडावी कहा कि जांच दल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 08 जनवरी 2024 को बीजापुर से गंगालूर होते हुए ग्राम मुतवेंडी के लिए रवाना हुई, इस दौरान कई जगह सुरक्षा बलों ने जांच दल को मुतवेंडी जाने से रोका। जांच दल के संयोजक विधायक मण्डावी ने आगे कहा कि जांच दल गंगालूर से कावडगांव पंहुची और मुतवेंडी गांव के ग्रामीणों से कावडगांव के पास मिलकर चर्चा की।
चर्चा के दौरान मुतवेंडी के ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी के पांच सदस्यीय जांच दल को चश्मदीदों ने घटना के बारे में विस्तार से बताया और ग्रामीणों ने जांच दल के सामने मांग किया कि इस पूरे घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बीजापुर के विधायक ने कहा जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। तब से आदिवासियों पर लगातर अत्याचार बढे हैं। कांग्रेस पार्टी प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग करती है कि इस पूरे घटना की जांच उच्चत्तम न्यायालय के न्यायधीश की अध्यक्षता में न्याययिक जांच हो और पीडितों को न्याय दिलायें।
#Congress's allegation#Atrocities on tribals increased#BJP rule#judicial inquiry#death of girl

पाठको की राय