Wednesday, October 21st, 2026

बीजापुर : नक्सलियों के फरमान को करारा जवाब, कहा- वोट डालेंगे, लेकिन स्याही नहीं लगाएंगे

बीजापुर.

नक्सली दहशत के बीच बस्तर के ग्रामीण मतदान केद्रों में जमकर मतदान किया। लोकतंत्र के त्योहार के बीच चर्चा है कि जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के संवेदनशील गांव चिहका पोलिंग बूथ पर मतदान करने आये ग्रामीणों ने बिना स्याही लगवाए ही मतदान किया। बताया जाता है कि नक्सली फरमान और भय की वजह से ग्रामीण वोटिंग के बाद उंगलियों पर अमिट स्याही नहीं लगवाए।

अबूझमाड़ से सटे भैरमगढ़ ब्लॉक के चिह्का गांव की ये तस्वीर  ग्रामीणों के इस बात को बयां कर रही है। ग्रामीण नक्सलियों के खौफ के चलते ऐसा कर रहे है। हालांकि उनसे चर्चा का प्रयास किया गया पर वो कैमरे पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। वहीं दूसरी तस्वीर चिह्का पोलिंग बूथ की है। नक्सली बॉयकाट के बाद भी अंदरूनी इलाके में ग्रामीण अपने अपने साधनों से पहुंच रहे हैं। यहां तक कि 7 से 8 किमी पैदल चलकर भी वोट डालने पहुंचे। इनमें बुजुर्ग अपनी बहू और बेटी को लेकर पहुंचे। ऐसी ही सुखद तस्वीर नक्सल इलाके से आई है।

 

#People said - will vote

Source : Agency

पाठको की राय