Wednesday, October 21st, 2026

Bihar Weather: गया सबसे ठंडा, पटना समेत अन्य जिलों में भी गलन बढ़ी

पटना
Bihar Weather: बिहार में पछुआ और उत्तरी पछुआ हवाओं का प्रवाह बने होने से लगातार ठंड बढ़ रही है। पटना समेत सूबे के अधिकतर जिलों में सर्दी में काफी बढ़ोतरी हुई है। गया बिहार का सबसे ठंडी जगह बनी हुई है। यहां न्यूनतम पारा गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक राज्य में राहत मिलने के आसार नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को बिहार के 16 जिलों के न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। गया में इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। यहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री नीचे लुढ़क गया। खगड़िया में 3.4 डिग्री, औरंगाबाद में 3.3 डिग्री, पटना और रोहतास में दो डिग्री न्यूनतम तापमान नीचे आया। सीवान में भी 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

 

#गलन बढ़ी

Source : Agency

पाठको की राय