Saturday, October 24th, 2026

बिहार-वैशाली में घर में घुसकर दो बच्चों की मां की हत्या, दरवाजे पर ताला जड़कर भागे अपराधी

वैशाली.

वैशाली में दो बच्चों की मां की धारदार हथियार से अपराधियों ने हत्या कर दी। महिला किराये के मकान में रह रही थी। मंगलवार देर रात अपराधियों ने हत्या करने के बाद मेन गेट में बाहर से ताला जड़ दिया था और भाग गया था। हालांकि, सुबह घर की दरवाजा नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ तो पुलिस को जानकारी दी। वहीं घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना महुआ थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में मुहल्ला की है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दल बल के साथ महुआ थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बंद घर के दरवाजे को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तोड़ा गया। इसके बाद घर से लाश बाहर निकाली गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृत महिला की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी मिथुन कुमार की 30 वर्षीय पत्नी ब्यूटी कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने पीछे दो बच्चों को छोड़कर चली गई। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

#Bihar-Vaishali#two children Mother murder

Source : Agency

पाठको की राय