Thursday, October 22nd, 2026

बिहार-दरभंगा में केंद्रीय वित्त मंत्री 29 को करेंगी एम्स का शिलान्यास, 45 हजार युवाओं को 1300 करोड़ का देंगी ऋण

दरभंगा.

दरभंगा में एम्स के शिलान्यास के बाद अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 29 नवंबर को दरभंगा के ऐतिहासिक राज मैदान में एक बड़े समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर 45,000 से अधिक युवाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत 1300 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

कार्यक्रम स्थल, राज मैदान को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा वितरित किए जाने वाले ऋणों में मुद्रा योजना, कृषि व्यापार ऋण, वाहन रोजगार ऋण और अन्य स्वरोजगार से जुड़े ऋण शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है।

बिहार सरकार के मंत्री और सांसद ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
बिहार के अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार मिथिला के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एम्स का शिलान्यास और अब यह ऋण वितरण कार्यक्रम इसी का प्रमाण है। इससे न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा। वहीं, दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं के लिए बड़ा तोहफा है। वित्त मंत्री का यह कदम रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा। इससे न केवल व्यक्तिगत लाभ होगा, बल्कि दरभंगा और पूरे मिथिला क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

 

#Bihar-Darbhanga#Union Finance Minister

Source : Agency

पाठको की राय