Saturday, October 24th, 2026

बिहार-दरभंगा में दंपति समेत तीन लोग बहे, तटबंध टूटने से कई गांवों में बाढ़

दरभंगा.

दरभंगा के किरतपुर प्रखंड क्षेत्र के भूभौल गांव में कोसी नदी के तटबंध टूटने के बाद अब तबाही आने लगी है। बताया जाता है कि बांध टूटने के बाद से भूभौल गांव में पति पत्नी सहित तीन लोग लापता हो गए है।  रात को तटबंध टूटने बाद परिजनों ने पहले समझा कही जान बचाकर तीनो लोग रह रहे होंगे लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी तीनों का कोई पता नही मिल सका है।

ग्रामीणों का कहना हे कि लापता होने वालों में भूभौल के कनून टोला के पत्नी बीनो साह और उनकी पत्नी सरस्वती देवी हैं। वहीं मुसहरी टोल से रामेश्वर सदा लापता बताए जा रहे है। परिजनों ने इनकी तलाश के लिए जिला प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है।

तीन लोग तेज धार में बह गए
ग्रामीण गणेश मुखिया ने बताया कि तटबंध टूटने के कारण पास के मुसहरी और कनून टोला के लोग सबसे ज्यादा पर प्रभावित हुए हैं। इसी बस्ती में से तीन लोग पानी की तेज धार में बह गए। अब तीनों के परिजन स्थानीय जिला प्रशासन और सरकार से तीनों लापता व्यक्ति की तलाश की गुहार लगा रहे है। पीड़ित लोगों ने बताया कि बीती रात 1 बजे बांध टूट गया और अभी तक कोई मदद सरकार की तरफ से नही मिला है। हमलोग का सारा सामान खत्म गया है।

 

#Bihar-Darbhanga#flood#Three people swept away

Source : Agency

पाठको की राय