बिहार-दरभंगा में दो भाई समेत तीन की मौत, सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय घुटा दम
दरभंगा.
दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में शौचालय टैंक की सफाई कर रहे दो भाइयों सहित तीन लोगों की मौत गई। बताया जाता है कि सुशील राम अपने शौचालय के टैंक में पाइप लगाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान टैंक का ढक्कन टूट जाने सुशील राम पहले डूब गया। उसको बचाने गए भाई सुधीर राम व भतीजा नवल राम भी डूबने लगा।
जब तक दोनों संभल पाते तब तक दोनों की डूबकर मौत हो गई। मरने वालों की पहचान सुशील कुमार राम (38), नवल (30) और तीसरा सुधीर राम की मौत हुई है। सुशील रिक्शा चालक का काम किया करता था। इधर, सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
#Bihar-Darbhanga#Three died#septic tank cleaning

पाठको की राय