बिहार-सहरसा में केंद्रीय मंत्री से राशन लेने टूट पड़े बाढ़ पीड़ित, कोई अधिकारी नहीं आया झांकने
सहरसा.
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहरसा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नवहट्टा प्रखंड पहुंचे। जहां उन्होंने ईटू घाट पर लोगों से मिलने के बाद नाव से केदली पंचायत के असेय पहाड़पुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन किट बांटने पहुंचे। जहां उन्होंने नाव से उतरकर लोगों के बीच जाकर किट का वितरण शुरू किया।
लेकिन जैसे ही मंत्री द्वारा किट वितरण की सूचना मिली तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिसके बाद चिराग को वापस नाव पर आकर किट का वितरण करना पड़ा। लोग राशन किट को देख मंत्री के सामने ही एक-दूसरे से झपटने लगे। निर्धारित संख्या में किट रहने और पीड़ितों की संख्या अधिक होने के कारण कई लोगों को निराशा ही हाथ लगी। वहीं, लोगों ने मंत्री के सामने ही अंचल प्रशासन की पोल खोल दी।
#Bihar-Saharsa#chirag paswan#flood victims

पाठको की राय