बिहार-गया में जदयू की पूर्व एमएलसी के ठिकाने पर रेड, एनआईए टीम ने मंगवाई नोट गिनने की मशीन
गया.
बिहार के गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के आवास पर एनआईए की टीम की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी सुबह 5 बजे से चल रही है। इस दौरान एनआईए को कई दस्तावेज भी मिलने की खबर मिल रही है। वहीं घर के अंदर रहे लोगों से पूछताछ चल रही है। पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी पति बिंदेश्वरी यादव तो नहीं रहे, लेकिन उस समय नक्सलियों को हथियार और कारतूस सप्लाई मामले में पकड़े गए थे।
साथ ही उनके खिलाफ नक्सल गतिविधि और सांठगांठ का भी केस चला था। उनकी गाड़ी से गया में ही सैकड़ों की संख्या में कारतूस बरामद किए गए थे। उस वक्त उनके खिलाफ देश द्रोह के केस भी दर्ज किया गया था। मालूम हो कि जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी का बड़ा बेटा रॉकी यादव देश के चर्चित रोड रेज गोली कांड का मुख्य आरोपी रहा है। सूत्रों की मानें तो बीते दिनों टिकरी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में एनआईए की छापेमारी हुई थी। छापेमारी के क्रम में दो युवकों से पूछताछ हुई थी। दोनों युवकों ने जदयू नेत्री मनोरमा देवी का भी नाम का खुलासा किया गया था। उन लड़कों का नक्सली कनेक्शन जांच में उजागर हुआ था। एनआईए ने दोनों युवकों से विशेष रूप से पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था। इस दौरान एनआईए को मोबाइल बरामद हुआ था। सुत्रों का कहना है कि एनआईए ने बरामद मोबाइल में लगे सिम मनोरमा देवी के नाम से लिया गया था।
#Bihar-Gaya#NIA raid#JDU former MLC

पाठको की राय