Bihar : पुष्पम ने सीएम नीतीश को ऐसे शब्दों में दी बधाई कि वायरल हुआ संदेश; नकाब वाली नेत्री ने क्या लिखा आखिर
पटना.
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में खुद को मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार घोषित कर चर्चा में आई प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी। इसके बाद लिखा है कि सीएम के रूप में निसंदेह नीतीश कुमार की यह आखिरी पारी है। बीस महीने बचे हैं। वह स्वस्थ्य रहें ताकि उनके वक्तव्य व व्यवहार से बिहार को और शर्मिंदगी न उठानी पड़े।
हम उम्मीद करते हैं कि जाते-जाते वह राज्यहित कुछ अच्छा कर पाएंगे। मैं उन्हें बधाई देती हूं। बता दें कि पुष्पम प्रिया चौधरी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से को हटाने की कसम खा रखी है। विधानसभा चुनाव 2020 के बाद एलान करते हुए पुष्पम ने कहा था कि नीतीश कुमार को गद्दी से नहीं हटा दूंगी, तबतक अपने चेहरे से मास्क नहीं हटाऊंगी। इस बार हुए तख्ता पलट में कुछ उम्मीद जगी थी कि मुख्यमंत्री अब नीतीश कुमार नहीं रहेंगे लेकिन ऐसा नही हुआ। एक बार फिर चेहरे से मास्क नहीं उतर सका।
पंचायत जन प्रतिनिधियों को चिल्लर दिया जा रहा
कुछ दिन पहले ही नकाब वाली नेत्री के नाम से मशहूर पुष्पम प्रिया ने सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला था। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि नीतीश सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय 2500 से 5000 हजार बढ़ाकर एहसान करने का काम किया है। विधानसभा प्रतिनिधियों को लाखों रुपये वेतन और अन्य भत्ते और सुविधाएं दी जा रही है। वही इसी बिहार में पंचायत जन प्रतिनिधियों को चिल्लर दिया जा रहा है।
#Bihar#Masked leader#Pushpam priya#congratulations viral#Nitish last innings

पाठको की राय