Sunday, October 25th, 2026

बिहार-पूर्णिया में पति शराब पीकर घर आया, पत्नी से झगड़े पर बच्ची को मार दी गोली

पूर्णिया.

पूर्णिया में शराबी पिता ने डेढ़ साल की मासूम बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। इधर, बच्ची की मौत के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। घटना के वक्त पिता काफी नशे में था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के पहाड़टोला गांव की है। वहीं आरोपी की पहचान मीरगंज के पहाडटोला गांव निवासी दीपक यादव के रूप में हुई है। दीपक की शादी भागलपुर के नारायणपुर गांव में हुई थी। बच्ची दीपक यादव की इकलौती बेटी थी।

पत्नी से झगड़ा के बाद बेटी को मार दी गोली
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आरोपी दीपक को शराब की बुरी लत थी। वो रोज रात को शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा करता है। गुरुवार रात को भी करीब 10 बजे दीपक शराब के नशे में धुत होकर अपने घर आया। इसे लेकर उसका अपने पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके कुछ ही देर बाद उसने डेढ़ वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।

एफएसएल की टीम जांच करने पहुंची
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुछ ही देर बाद एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद मौके से सबूत इकट्ठा कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मीरगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच में गोली लगने से मौत की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर घटना के बाद से जहां पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। वहीं परिजनों के बीच चीख-पुकार मची है।

 

#Bihar-Purnia#shot girl

Source : Agency

पाठको की राय