Tuesday, October 20th, 2026

बिहार लोक सेवा शिक्षक : 70 दिन में दूसरी बार सीएम नीतीश नव चयनित शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र, केके पाठक नहीं रहेंगे

पटना.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। 70 दिनों के अंदर मुख्यमंत्री दूसरी बार नियुक्ति पत्र बांटने जा रहे हैं। बिहार लोक सेवा आयोजित द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा पास कर चयनित हुए 96 हजार 823 अभ्यर्थियों को यह पत्र दिया जाएगा।  गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे राज्य स्तरीय शिक्षक नियुक्त पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है।

16 जिलों के 26,925 नव चयनित अभ्यर्थियों को यह पत्र दिया जाएगा। सीएम पांच सौ से अधिक अभ्यर्थियों को पत्र देंगे। अन्य नव चयनित शिक्षकों को उनके जिला मुख्यालय में यह पत्र दिया जाएगा। इस समारोह में सीएम नीतीश कुमार के अलावा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त मंत्र विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर और अन्य मंत्री रहेंगे। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से चर्चा में रहने वाले सीनियर आईएएस केके पाठक इस समारोह में नहीं रहेंगे। वह फिलहाल छुट्टी पर हैं। इससे पहले जो गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह हुआ था, उसमें केके पाठक मौजूद थे। सीएम नीतीश कुमार ने मंच से उनकी खूब तारीफ की थी।

जिला स्तर पर 74 हजार को नियुक्ति पत्र मिलेगा
इधर, गांधी मैदान में आयोजित समारोह का लाइव प्रसारण सभी जिला मुख्यालय में होगा। इससे सभी जिलाधिकारी एवं आयुक्त जुडेंगे। जिला मुख्यालय में प्रभारी मत्रियों द्वारा अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग के सचिव और प्रभारी अपर मुख्य सचिव वैद्यनाथ यादव की ओर से कहा गया कि नियुक्त पत्र वितरण समारोह की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित करीब एक लाख शिक्षकों में से 74 हजार को जिला मुख्यालय में ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। संबंधित जिला मुख्यालयों में भी इसके लिए समारोह का आयोजन किया गया है। 

 

#CM Nitish#appointment letters#newly selected teachers#KK Pathak#will not there

Source : Agency

पाठको की राय