Sunday, October 25th, 2026

बिहार-पटना में शराब पार्टी में पुलिस अधिकारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, आपत्तिजनक सामान बरामद

पटना.

पटना में पुलिस अधिकारी के बेटे की हत्या की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी की है। मृतक की पहचान पटेल  नगर निवासी श्याम रंजन सिंह के पुत्र आर्यन राज (14) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की सूचन मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस बताये गये जगह पर पहुंची तो कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था।

ताला तोड़ने पर कमरे के अंदर नाबालिग युवक का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीआईएमएस भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात उस कमरे में शराब पार्टी मनाई गई, जिसमें कई लोग शामिल थे। लोगों का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल से कई  आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये हैं। लोगों का कहना है कि मृतक के पिता एक पुलिस अधिकारी हैं।

शराब पार्टी के दौरान हुआ मर्डर
घटना के संबंध में डीएसपी सचिवालय साकेत कुमार का कहना है कि शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एजी कॉलोनी मार्केट के पास एक मकान में शव मिला है। मिली सूचना के सत्यापन के लिए जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि एक फ्लैट था, जिसमें बाहर से ताला लगा हुआ था। जब ताला तोड़ा गया तो अंदर में लगभग 14 साल के एक युवक शव पड़ा हुआ था। डीएसपी सचिवालय साकेत कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लगा रहा है कि रात में यहां कुछ लोगों ने मिलकर शराब पार्टी की और फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसमें आर्यन राज की हत्या हो गई। डीएसपी सचिवालय साकेत कुमार का कहना है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

 

#Bihar-Patna#Police officer's son#shot dead

Source : Agency

पाठको की राय