Thursday, October 22nd, 2026

बिहार पुलिस को मिली सफलता, लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो शूटर सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर बॉर्डर इलाके से चढ़े पुलिस के हत्थे

मोतिहारी.

भारत-नेपाल सीमा रक्सौल थाना क्षेत्र से मोतिहारी पुलिस ने दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई व विक्रम बरार गैंग के दो शार्प शूटर को हथियार व कारतूस समेत गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों अपराधी हरियाणा और राजस्थान में लूट-डकैती और रंगदारी जैसे मामले को अंजाम दे चुके थे, जिसको लेकर पुलिस को इनकी तलाश कई दिनों से थी.

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र प्रेस वार्ता कर सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि सूचना प्राप्त हुआ था लॉरेंस बिश्नोई व विक्रम बरार गैंग के दो शार्प शूटर रक्सौल थाना क्षेत्र में देखा गया. त्वरित मोतिहारी सदर एसडीपीओ राज एवं रक्सौल डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर विभिन्न थानों के सहयोग से गहन तलाशी एवं घेराबंदी कर एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति को रोका गया और तालसी के दौरान एक पिस्टल समेत 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधी की पहचान पश्चिमी चंपारण (बेतिया) के मैनाटार थाना क्षेत्र के शशांक पांडेय एवं जिले के हरपुर थाना के हरपुर गांव निवासी त्रिभुवन साह के रूप में पहचान किया गया है.

दोनों पर दर्ज हैं कई मामले
गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में रक्सौल पहुंचा था. गिरफ्तार शशांक पर अंबाला (हरियाणा) सेक्टर 9 में आम आदमी पार्टी के नेता से 50 लाख की रंगदारी व घर पर फायरिंग करने का मामला में वांछित है. दूसरे गिरफ्तार अपराधी त्रिभुवन शाह पर जिले के हरपुर थाना कांड संख्या 95/015 और 154/15 मामला दर्ज है.

 

#Two shooters of Lawrence Vishnoi gang caught

Source : Agency

पाठको की राय