Sunday, October 25th, 2026

बिहार-पटना में पूर्व केन्द्रीय मंत्री के घर के पास लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

पटना.

पटना में एक बार फिर भयंकर आग लगी है। आग लगने की यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गोरिया टोली गली स्थित पूर्व सांसद रामकृपाल यादव के मकान के पास की है। बताया जाता है कि पूर्व सांसद रामकृपाल यादव के घर के बगल में एक मकान में आग लगी है। आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने अग्निशमन को कॉल करके घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही वहां अग्निशमन की टीम पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग इतनी प्रचंड है कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जुट गये हैं और आग को बुझाने में लगे हुए हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जानमाल बचाने में जुटी हुई है। आग कैसे लगी है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो रहा है।

 

#Bihar#Patna Massive fire

Source : Agency

पाठको की राय