Saturday, October 24th, 2026

बिहार-पटना में बच्चे का अपहरण कर मांगी 50 हजार की फिरौती, गांव का ही आरोपी युवक गिरफ्तार

पटना.

पटना में साढे चार माह के अपहृत बच्चा को पुलिस ने मकई के खेत से बरामद किया है। साथ ही एक अपहरंकर्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि वह बच्चे के अपहरण करने के बाद उनके परिजनों से ₹50000 फिरौती मांगने के फिराक में था, लेकिन पुलिस ने घटना के 24 घंटा के अंदर ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला देदौर गांव निवासी बुधन कुमार की पत्नी प्रीति देवी ने बख्तियारपुर थाने में शनिवार की सुबह यह आवेदन दिया कि उनके साढे माह के अवोध बच्चे को रात्रि के वक्त सोए अवस्था में किसी ने अपहरण कर लिया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई और घटना की छानबीन में जुट गई। इसी क्रम में पुलिस ने एक टीम का गठन किया। पुलिस द्वारा गठित टीम महिला के बताए हुए रास्ते से होते हुए कई जगहों पर छापेमारी की। पुलिस ने बख्तियारपुर के एक गांव में छापेमारी के क्रम में एक संदिग्ध युवक सोनू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पहले तो सोनू कुमार ने पुलिस को भटकाने का प्रयास किया। लेकिन जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो सोनू ने पूरी कहानी सुना दी।

आरोपी के निशानदेही पर हुई बच्चे की बरामदगी
सोनू के निशानदेही पर अपहृत आर्यन कुमार को गांव के ही मकई के खेत से छुपा कर रखे हुए अवस्था में पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने जब सोनू कुमार को बच्चों के अपहरण का कारण पूछा तो आरोपी ने बताया कि बच्चा के अपहरण के बाद वह उनके परिजनों से ₹5,0000 की फिरौती मांगने की फिराक में था, तभी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। घटना की जानकारी देते हुए बाढ़ अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि रात्रि के वक्त सोते हुए अवस्था में आर्यन कुमार को फिरौती के लिए गायब कर दिया गया था। लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक खेत के अंदर रखे गए सुरक्षित स्थिति में बच्चों को बरामद कर लिया है और उनके परिजनों को सौंप दी गई है।

 

#Bihar-Patna#child kidnaps 50 thousand ransom

Source : Agency

पाठको की राय