Thursday, October 22nd, 2026

Bihar News : हाईवे पर जिंदा जला युवक, दंपती की भी हालत गंभीर; दो बाइक में जबरदस्त टक्कर

खगड़िया.

खगड़िया में एनएच 107 पर भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक जिंदा जल गया। वहीं दंपती की हालत गंभीर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना जिले के चौथम थाना क्षेत्र स्थित सोनबरसा घाट डूंगरी पुल के पास की है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार शुक्रवार रात्रि करीब 11:30 बजे सोनबरसा घाट स्थित डुमरी पुल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइक की आपस में टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक की टंकी से पेट्रोल रिसाव के कारण दो गाड़ी में आग लगी गई। टक्कर के बाद बाइक सवार और दंपती सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए थे। इधर, बाइक से निकल रही आग की लपटों को देख आसपास के लोग वहां पहुंचे। किसी तरह पति-पत्नी को जिंदा जलने से बचा लिया। लेकिन, बाइक सवार युवक को नहीं बचा पाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर के बाद युवक का हाथ बाइक में फंस गया था। इसलिए वह निकल नहीं पाया और आग की जद में आ गया।  पूरी तरह झुलसने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

तेल रिसाव के कारण लगी आग
मामले में चौथम थाना अध्यक्ष सत्वर्त सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात थाना क्षेत्र के डुमरी पुल के पास उक्त घटना हुई है। उन्होंने बताया कि दो बाइक कि टक्कर में तेल रिसाव के कारण दोनों बाइक में आग लग गई। जिसमें चौथम थाना क्षेत्र स्थित काठमरा निवासी कुशो सदा के पुत्र शंकर सदा की मौत जलकर हो गई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार पवन पंडित और उनकी पत्नी रेशम पंडित झुलसकरगए हैं। जिनको इलाज के लिए सदर अस्पाताल भेजा गया है।

 

#Huge collision#between two bikes#young man burnt#alive on the highway#couple also critical

Source : Agency

पाठको की राय