Thursday, October 22nd, 2026

Bihar News: कमला नदी में जा गिरा सरिया लदा ट्रक; ट्रक चालक और खलासी सुरक्षित, इंजीनियर ने लगाए अनदेखी के आरोप

दरभंगा.

बिहार के दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के पिपरा हाटी के पास दरभंगा-कुशेस्वरस्थान एसएच 75 पर एक ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए कमला नदी समा गया। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से चालक और खलासी को ट्रक से निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, आरा जिला से आ रहा ट्रक लोहे के सरिए लेकर कुशेस्वरस्थान की तरफ जा रहा था।

इस दौरान ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन नदी में जाकर गिर गया। घटना करीब तीन बजे सुबह की है। इस हादसे में ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए। चालक और खलासी को हल्की चोट आई है। वहीं, घायल ट्रक ड्राइवर संतोष कुमार ने बताया कि पुल के पास कोई बड़ा बोर्ड नहीं लगा हुआ था। सूचना नहीं दी गई थी कि डायवर्सन पर जाना मना है। जब तक स्थानीय लोगों ने मुझे बताया कि इस पुल पर वाहन नहीं ले जाया जाता है, तब तक मैं ट्रक को नीचे उतार चुका था।  जहां से फिर दोबारा ऊपर की तरफ ले जाना संभव नहीं था। इसी दौरान ट्रक को निकालने के चक्कर में ट्रक नदी में गिर गया। चालक ने बताया कि मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही घटनास्थल पर मौजूद कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर ने बताया कि यहां बोर्ड लगा हुआ है। जाने से पहले भी मना किया गया था कि इस पुल से भारी वाहन का आना-जाना वर्जित है। लेकिन इस ट्रक के चालक ने लोगों की बात की अनदेखी कर दी और ट्रक नदी में पलट गया।

 

#truck fell into Kamla river

Source : Agency

पाठको की राय