Thursday, October 22nd, 2026

Bihar News: बारात जा रही बस अनियंत्रित होकर दुकान से टकराई, छह से ज्यादा लोग हुए घायल

बेगूसराय.

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर हरिचक पथ के जगदीशपुर चौक के समीप की है। बताया जा रहा है कि बीती रात एक बस बारात में जा रही थी। उसी वक्त बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे बने चाय नाश्ते की दुकान से जा टकराई। गनीमत रही की दुकान में सो रहे दुकानदार को शारीरिक क्षति नहीं पहुंची।

पीड़ित दुकानदार की पहचान जगदीशपुर निवासी अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है की घटना की सूचना देने के बाद भी रात से अभी तक स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। जिसके कारण दुकानदारों में काफी आक्रोश दिखाई दिया। वहीं दुकानदारों का कहना है कि तकरीबन 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। फिलहाल लोगों के द्वारा क्षतिग्रस्त दुकान के लिए मुआवजे की मांग की जा रही है।

 

#wedding procession bus collided a shop

Source : Agency

पाठको की राय