Bihar News : हत्यारोपी के साथ दिखे तेजस्वी यादव, भाजपा ने कहा- शार्प शूटर के साथ बिहार दौरा कर रहे
सीवान.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा पर हैं। उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसमें वह एक ऐसे शख्स के साथ मंच पर बैठे हुए हैं जो कि वह राजदेव रंजन हत्याकांड का आरोपी है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नेता लगातार तेजस्वी यादव और राजद पर हमला बोल रहे हैं। उनका कहना है कि सीवान में गुरुवार को तेजस्वी यादव की जनसभा में मंच पर शूटर और पत्रकार हत्याकांड का आरोपी मो. कैफ उर्फ बंटी भी मौजूद था।
वह दिवंगत शहाबुद्दीन का कथित सहयोगी रहा है। बताया जा रहा है कि बंटी हत्या समेत कई मामलों में आरोपित है। वह कई बार जेल भी जा चुका है। भाजपा के नेता निखिल आनंद ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया और राजद पर निशाना साधते हुए लिखा कि राजद अपने को नए तेवर और कलेवर में होने का दावा करती है लेकिन यह नए लेबल के साथ वही पुरानी शराब के बोतल जैसी है। बिहार में राजद को अपराधिक तत्वों का राजनीतिकरण करने का खास क्रेडिट जाता है। अपराधी चुपके से राजद के मंच पर नहीं चढ़ता बल्कि बिल्कुल प्राइवेट में गलबहियां भी होती है। निखिल आनंद ने आगे लिखा कि राजद का दृष्टिकोण और मूल तत्व अब भी वही है। राजद खुद को लुम्पेन, आपराधिक और विकास विरोधी बुरे तत्वों से कभी भी अलग नहीं कर सकता है। तेजस्वी शार्प शूटर के साथ राज्य का दौरा कर रहे हैं और अपराधियों के साथ मंच साझा कर रहे हैं। बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था में राजद का योगदान है।
#BJP said#tour with sharp shooter#Tejashwi Yadav#with murderer

पाठको की राय