Bihar News Live: नए विधानसभा अध्यक्ष को नीतीश-तेजस्वी ने दी बधाई; लालू-राबड़ी भी प्रत्याशियों के साथ पहुंचे
पटना.
मौसम का रुख परेशान करने वाला है। धुंध में धीमी चल रही गाड़ियों से बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को किसी भी हालत में समय पर पहुंचना है। इधर, राहुल गांधी दिन में बिहार आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और विधायक नंद किशोर यादव नए विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। बजट सत्र के तीसरे दिन उन्हें उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
सीएम नीतीश और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आगे आए। तेजस्वी यादव ने नंद किशोर यादव के पैर छुए। निर्वाचन के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इधर, नए विधानसभा सभा अध्यक्ष से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ अध्यक्ष के चेंबर में पहुंची। लालू ने उन्हें शुभकामनां दी। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से राज्यसभा सांसद के मनोज झा और तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव ने विधानसभा में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर लालू प्रसाद उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव समेत पार्टी के सभी वरीय नेता मौजूद रहे।
#Lalu-Rabri#arrived with candidates#Nitish-Tejashwi congratulat#new Assembly Speaker.

पाठको की राय