Wednesday, October 21st, 2026

Bihar News : सरकारी स्कूल में मिड डे मील से 150 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, आक्रोशित परिजनों ने लगाया यह आरोप

बेतिया/पटना.

बेतिया में मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) खाने से 150 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। हालांकि, दो बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद अभिभावकों में अफरातफरी का माहौल है। घटना बगहा पुलिस जिला के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय टोला परसौनी की है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय टोला परसौनी में मिड डे मील के बाद 150 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

फिलहाल छात्र-छात्राओं को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कुछ बच्चों को अलग-अलग अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। इसमें दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि घटना के बाद सबसे ज्यादा बच्चे सीएचसी रामनगर में भर्ती है। विद्यालय में कुल 443 बच्चे नामांकित है। वर्ग एक को छोड़कर सभी बच्चे भोजन कर लिया था। इनमें से दो बच्चों की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया है। बीमार पड़े बच्चों को लगातार अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

अस्पताल में नहीं पहुंचने पर आक्रोश जताया
इधर, घटना के बाद बीमार पड़े छात्र-छात्राओं के परिजनों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। अभिभावकों ने पदाधिकारी के अस्पताल में नहीं पहुंचने पर आक्रोश जताया है। एनजीओ द्वारा खाना बनाने में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। बता दें कि जून 2023 में भी बगहा में एक एनजीओ द्वारा डिलीवरी किए गए खाना खाकर राजकीय मध्य विद्यालय नरवल बरवल में 100 बच्चे बीमार हुए थे। जिसकी जांच मानव अधिकार आयोग कर रही है।

 

#150 children#deteriorated#government school#mid day meal#angry family allege.

Source : Agency

पाठको की राय