Wednesday, October 21st, 2026

Bihar News: पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन बोले- भड़काऊ भाईजान हैं ओवैसी, लालू की पार्टी के बारे में ये बातें कहीं

गया.

भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन एकदिवसीय दौरे पर गया पहुंचे। गया पहुंचने के बाद शहनवाज हुसैन को कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न मिलने के बाद विरोधी दलों का एक ही सुर है। लेकिन लाल कृष्ण आडवाणी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है।

कुछ लोग उल्टा पुल्टा बयान देकर अपना चेहरा चमकाने के लिए राजनीत करते हैं। ओवैसी तो भड़काऊ भाईजान है, सिर्फ भड़काने के लिए बयानबाजी करते हैं। वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल पर ईडी की कार्रवाई के सवाल पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरोध में बनी पार्टी भ्रष्टाचार कर रही है। यह काफी दुखद है। अरविंद केजरीवाल झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के रास्ते पर है। वह भी ईडी की सामना नहीं करने के लिए बार-बार मिलने से इनकार कर रहे थे। आज उनका क्या असर हुआ, वह देश के सारे लोग जानते हैं। ठीक इसी तरह अब केजरीवाल के साथ होगा।

लालटेन वालों ने 17 महीने की घुसपैठ कर ली थी
पूर्व मंत्री ने कहा कि आडवाणी जी सुचिता के राजनीति के प्रतीक उनसे वैसे नेताओं को सीख लेनी चाहिए जो ईडी से भाग रहे हैं, भारत रत्न की उपाधि मिलने से पूरे देश में खुशी की लहर है। बिहार में फिर से जनता की चुनी हुई है सरकार आ गई है। पिछले दरवाजे से लालटेन वाले लोग (पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पार्टी) आ गए थे। लालटेन वालों ने 17 महीने की घुसपैठ कर ली थी। इंडी एलाइंस पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। इस एलायंस की नींव नीतीश कुमार जी थे। जब वह निकल गए तो इंडी नाम का जो एक वस्तु बना था पार्टी करने के लिए वह पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। अब बिहार तेजी से तरक्की करेगा। बीच में राजद के भाप वाला इंजन आ गया था। अब वंदे भारत का इंजन जुड़ गया है। डबल इंजन की सरकार में बिहार तरक्की के रास्ते पर तेजी से बढ़ेगा।

 

#Owaisi instigator#lantern guy#entered from back door#Shahnawaz Hussain

Source : Agency

पाठको की राय