Bihar News : मधुबनी में डबल मर्डर, पानी बहाने से रोकने पर ताबड़तोड़ फायरिंग; पांच को लगी गोली, मां-बेटे की मौत
मधुबनी.
मधुबनी में दिनदहाड़े पांच लोगों को गोली मार दी गई। इसमें से मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं तीन की हालत गंभीर है। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र की है। मंगलवार सुबह पानी बहाने के विवाद को लेकर सुदई रतौली गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। एक पक्ष की ओर से जमकर गोलीबारी की गई। इसमें ही मां बेटे समेत पांच लोगों को गोली लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। फुलपरास डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में गोलीबारी हुई। इसमें मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की लाश पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस की टीम गोली चलाने वाले की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन, अभी तक किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसको लेकर गांव में कई थानों की पुलिस पहुंच कर कैंप कर रही है।
जमीन की मापी चल रही थी, अचानक होने लगी गोलीबारी
ग्रामीणों ने बताया जाता है कि दो पक्षों में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष द्वारा ताबड़तोड़ गोली फायरिंग कर दी गई। इसमें पांच लोगों को गोली लगी। घटनास्थल पर ही माँ-बेटे की मौत हो गयी। स्थानीय की मदद से तीन अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को फुलपरास के रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां से सभी घायल को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है। मरने वाले के परिजन चिंकू सिंह ने कहा कि जमीन की मापी चल रही थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग गोलीबारी करने लगे। इसमें महिला बिमल देवी (65) और उनके बेटे अशोक झा (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों में राकेश कुमार, शंभू झा और बम बम झा तीनों की हालत गंभीर है।
#Heavy firing#stopping#pouring water#mother and son died#five shot

पाठको की राय