Wednesday, October 21st, 2026

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार की विधायक को हत्या की धमकी, बीमा भारती ने अब भाजपा नेता पर लगाया यह आरोप

पूर्णिया/पटना.

इन दिनों चर्चा में रहने वाली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी की विधायक बीमा भारती आज फिर से सुर्खियों में है। कारण यह है कि उन्हें फोन पर हत्या की धमकी दी गई है। इतना ही कॉल करने वाले ने भद्दी-भद्दी गालियां भी दी है। इस शिकायत को लेकर विधायक बीमा भारती ने सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई।  विधायक बीमा भारती यह आरोप लगाया कि कॉल कर धमकी देने वाले ने खुद को भाजपा नेता बताया।

उसने धमकी देते हुए यह कहा कि पति और बेटे को जेल भेजवा है। अब तुम्हें मार देंगे। बीमा भारती ने कहा कि जब कॉल आया, तब जदयू विधायक गोपाल मंडल उनके साथ थे। यह शिकायत लेकर बीमा भारती ने सचिवालय थानें में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। सचिवालय थानेदार विनोद राम ने बताया कि उस नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में तकनीकी अनुसंधान की जा रही है। कुछ लोगों से जानकारी ली जा रही है। बता दें कि पूर्णिया के रूपौली विधायक से बीमा भारती ने जदयू के टिकट पर चुनाव जीता था। पांच बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुकीं बीमा भारती ने 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंत्री पद पद की मांग की थी। लेकिन, मंत्री पद नहीं मिलने से वह नाराज हो गईं। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू के स्थानीय नेताओं के कारण उनकी बेटी रानी भारती को जिला परिषद अध्यक्ष पद हार गई थी। इधर, फ्लोर टेस्ट से पहले बीमा भारती जदयू की विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुई। फ्लोर टेस्ट के दिन बीमा भारती के पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद वह सदन पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पति, बेटा और समर्थकों के खिलाफ साजिश रची जा रही है।

 

#Bima Bharti#accuses#BJP leader#CM Nitish Kumar#threatens#kill MLA

Source : Agency

पाठको की राय