Thursday, October 22nd, 2026

Bihar News : लालू-तेजस्वी यादव के खिलाफ भाजपा ने थाने में की शिकायत, कहा- पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी की

पटना.

महागठबंधन की महारैली के बाद राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है। भाजपा ने दोनों नेताओं के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की। इस मामले को गंभीरता से लें और उचित कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।

भाजपा के युवा प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा सिंह ऊर्फ कल्लू ने पटना के गांधी मैदान थाने में राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने लिखित शिकायत दी है। आवेदन के उन्होंने कहा कि लालू यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां को लेकर टिप्पणी की। इतना ही नहीं लालू प्रसाद ने हिन्दू आस्था के खिलाफ टिप्पणी की। लालू के इस बयान से 135 करोड़ देश की जनता के ऊपर ठेस पहुंची है। वही तेजस्वी यादव द्वारा स्वर्ण समाज के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसलिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के ऊपर प्राथमिक दर्ज करें और उचित कार्रवाई करें।

दरअसल, गांधी मैदान में जन विश्वास रैली के दौरान लालू प्रसाद ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि यह नरेंद्र मोदी क्या चीज है? यह मोदी आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं। आप बताओ न, आपको क्यों नहीं संतान हुआ? ज्यादा संतान होने वाले लोगों को बोलता है कि परिवारवाद है। परिवार के लिए लड़ रहा है। आपके पास परिवार नहीं है और आप हिन्दू भी नहीं हैं। जब आपकी माताजी का देहावसान हो गया तो हर हिन्दू अपनी मां के शोक में केस दाढ़ी मुंडवाता है। आपने क्यों नहीं मुंडवाया? यह बताओ।"

 

#complaint against Lalu-Tejashwi

Source : Agency

पाठको की राय