Bihar News : स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
खगड़िया.
खगड़िया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटना से आई निगरानी टीम ने स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम मो. शहीद रजा को 1 लाख 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी डीएसपी विकाश श्रीवास्तव ने बताया कि एजीएम के विरुद्ध शिकायत मिली थी। जिसके बाद युक्त कारवाई की गई है।
निगरानी की गिरफ्त में आये स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम मो. शहीद रजा ने जिले के अलौली प्रखंड में संचालित हाईटेक एग्रो उड़ान लिमिटेड से रिश्वत मांगा था। इस बावत कंपनी के मालिक संतोष कुमार के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। स्टेट फूड कॉर्पोरेशन में चावल की सप्लाई के लिए कंपनी के मालिक से एजीएम ने रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
बहुत दिनों से परेशान कर रहे थे एजीएम
इस संबंध में शिकायतकर्ता संतोष कुमार ने बताया कि उनको स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम मो. शहीद रजा उनको बहुत दिनों से परेशान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी स्टेट फूड कॉर्पोरेशन में चावल की सप्लाई करती है। एजीएम मो. शहीद रजा उनको चावल की गुणवत्ता को लेकर बार-बार परेशान कर रहे थे। इस बार चावल लेने के लिए जब एजीएम राजी हुए तो उनके द्वारा रिश्वत की मांग की गई। जिसके बाद उन्होंने निगरानी से इस मामले में शिकायत की।
#Vigilance team#caught red handed taking bribe#AGM arrested#State Food Corporation

पाठको की राय