बिहार-नालंदा के जेडीयू नेता का हड़काऊ वीडियो वायरल, 'मंत्री हमारे अंडर में हैं, नौकरी लगवा देंगे'
नालंदा.
नालंदा में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के एक नेता विजयकांत का सोशल मीडिया पर हड़काने का वीडियो और किसी अन्य से बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। जदयू नेता वर्तमान में नालंदा के व्यावसायिक उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजयकांत हैं। पहले बात वायरल ऑडियो की। इसमें वह कथित तौर पर जदयू नेता फोन पर किसी बात करते हुए बोल रहे हैं कि हम कहते हैं आप गार्जियन के तौर पर हेल्प कीजिए।
निखिल और उज्ज्वल को मैं ग्रामीण विकास में नौकरी लगा दूंगा। मंत्री जी हमारे अंदर में हैं। अभी एक भी रुपया नहीं लगेगा। अगर उसका उम्र बचा है तो उसको भी नौकरी लगा देंगे। बहू और राजा को भी हम नौकरी लगवा दे रहे हैं। ग्रामीण विभाग में 1400 पोस्टिंग है जो कि हमारे अंदर है। वायरल हो रहे ऑडियो में कथित तौर पर जदयू नेता कह रहे हैं कि राजगीर में भी हम जमीन का कारोबार शुरु किए हैं। जमीन में भी हम एक रुपया प्रोफिट नहीं लेंगे। उद्यमी योजना भी अप्लाई हो रहा है। उसमें भी पांच लाख रुपया माफ हो जाएगा। उसमें ब्याज भी नहीं लगेगा। उसमें भी हम लोन करवा देंगे। हमसे आपलोग हेल्प लीजिए। फोन पर दूसरे शख्स ने कहा कि आप क्या चाहते हैं बोलिए न। तो जदयू नेता ने कहा कि हमको कुछ नहीं चाहिए, बस जमीन में अपना शेयर चाहिए।
#Bihar-Nalanda#JDU leader#inciting video

पाठको की राय