Sunday, October 25th, 2026

बिहार-दरभंगा में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या, पिता ने कराई एफआईआर

दरभंगा.

बिहार के दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर गांव में पति कैलाश सहनी के अवैध संबंध का विरोध कर रही पत्नी फूलों देवी (37) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। इस मामले को लेकर मृतका के पिता योगिंदर सहनी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

प्राथमिकी में मृतका के पिता योगिंदर सहनी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी फूलों देवी की शादी 22 साल पहले सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर में बिरजू सहनी के बेटे कैलाश सहनी से की थी। इस बीच दोनों से दो बेटे और एक बेटी हुई। उन्होंने बताया कि उनके दामाद कैलाश सहनी का किसी महिला के साथ अवैध चल रहा था, जिसका फूलों देवी लगातार विरोध कर रही थी। उन्होंने बताया कि इसी मामले को लेकर बीते दिन भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। उसके बाद पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर बुरी तरीके से जख्मी कर दिया। उसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के मृतका का पति शव छोड़कर फरार हो गया। इस मामले को लेकर सिमरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। मृतका के पिता योगिंदर सहनी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

#Bihar-Darbhanga#illicit relationship oppos

Source : Agency

पाठको की राय