Saturday, October 24th, 2026

बिहार-मुंगेर में युवक ने एक साल पहले किया प्रेम विवाह, गोली मार कर दोस्त ने की हत्या

मुंगेर.

मुंगेर में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना वासुदेवपुर थाना क्षेत्र की है। युवक की पहचान स्वर्गीय तारकेश्वर मंडल के पुत्र तपस्वी कुमार (17) के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि उसके दोस्त ने तपस्वी को फोन पर गाली-गलौज किया था। घर से बाहर निकलते ही उसे दोस्त ने गोली मार दी। खून से लथपथ युवक को परिजन सदर अस्पताल लेकर गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि तपस्वी की हत्या उसके दोस्तों ने ही की है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
घटना के संबंध में मृतक की मां संजू देवी का कहना है कि पड़ोस का ही तपस्वी का साथी शिवम कुमार ने शराब के नशे में फोन कर उसके साथ गाली-गलौज किया था। कुछ देर बाद तपस्वी घर से बाहर निकाला। इसके बाद घर से 200 मीटर दूर शेरपुर स्कूल के पास उसे छटपटाते हुए देखा। आननफानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां युवक को सीने में गोली लगने की पुष्टि चिकित्सक ने की। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चार साल पहले भी पिता की हुई थी हत्या
स्थानीय लोगों का कहना है कि तपस्वी के पिता की हत्या भी 4 साल पूर्व गोली मारकर कर दी गई थी। युवक की मौत के बाद मां संजू देवी और छोटा भाई नीतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक एक साल पूर्व एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि कपिलदेव मंडल से तीन साल से जमीनी विवाद चल रहा है। चार दिन पहले उसको जान से मारने की धमकी दी थी।

 

#Bihar-Munger#young man shot#love marriage

Source : Agency

पाठको की राय