Friday, October 23rd, 2026

देश सेवा करना चाहते हैं बिहार मैट्रिक के टापर शिवांकर, समय पर सिलेबस पूरा करने से मिली सफलता

पटना.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार पूर्णिया के बेटे शिवांकर कुमार ने बाजी मारी है। वह बिहार बोर्ड के टॉपर बने हैं। उनके घर में बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। 'अमर उजाला' से बातचीत करने हुए कहा कि मुझे विश्वास था कि मेरा रिजल्ट बेहतर होगा। टॉपर बनकर काफी खुशी मिल रही है।

मेरी सफलता में माता-पिता के साथ स्कूल और कोचिंग के शिक्षकों का योगदान रहा। शिवांकर के पिता संजय विश्वास प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। शिवांकर कुमार ने कहा कि तैयारी में शिक्षकों और परिवार को काफी साथ मिला। कितने घंटे पढाई करते थे? इस सवाल पर कहा कि मेरे लिए समय कभी मायने नहीं रखा। शिक्षक जैसा कहते और जो होम वर्क देते, उसे मैं समय पर पूरा करता। सिलेबस को सही समय पर खत्म करना पहली प्राथमिकता थी। इसके बाद अभ्यास पर काफी समय दिया। शिवांकर ने कहा कि मैं एनडीए की परीक्षा पासकर देश सेवा करना चाहता हूं।

 

#Bihar topper

Source : Agency

पाठको की राय