Wednesday, October 21st, 2026

बिहार-मधुबनी में बस-ऑटो की आमने-सामने से टक्कर, एक की मौत और चार घायल

मधुबनी.

मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र में बस और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान 39 वर्षीय एनुअल साफी के रूप में की गई। वहीं घायलों में ऑटो ड्राइवर विजय मुखिया, बम बम झा और प्रकाश शाह वह एक महिला शामिल है। वहीं इस घटना में एक बच्चे को भी चोटें आई है।

बताया जाता है कि ऑटो ड्राइवर विजय मुखिया की हालत काफी गंभीर है। वहीं महिला सहित सभी घायलों को माधवपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक एनुल साफी के शव को अपने कब्जे में ले लिया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर हॉस्पिटल भेज दिया। वहीं टक्कर होने वाली बस के ड्राइवर बस लेकर भाग निकला। इधर, अब्दुल रैन ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे अपने अन्य  परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि उनके गांव के भतीजा ऐनुल साफी की इस घटना में मौत हो गई। फिलहाल सभी घायलों का इलाज भी अस्पताल में जारी है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

#Bihar-Madhubani#bus-auto collision

Source : Agency

पाठको की राय