Saturday, October 24th, 2026

बिहार-मधेपुरा में युवक को अपराधियों ने मारी गोली, खेत जाते समय हुई हाथापाई

मधेपुरा.

मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत झंझरी बहियार में बुधवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान झंझरी वार्ड संख्या 12 निवासी मो. सहमद अली के बेटे मो. फारुख (45) के रूप में हुई। घटना झंझरी से उदा जाने वाली सड़क पर हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

ग्रामीणों का कहना है कि आज सुबह में फारूख खेत देखने के लिए बहियार गया हुआ था। बस्ती से कुछ दूर बांसबाड़ी में बने मचान पर अपराधियों ने पहले उसके साथ हाथापाई की। भागने के क्रम में उसके दाहिने पंजरे में गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ग्वालपाड़ा थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ग्रामीण अहमद अली ने बताया कि बुधवार की सुबह बहियार मो. फारूक दो लोगों के साथ बस्ती से दूर सड़क किनारे बांसबाड़ी में बने मचान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अपराधियों ने मो. फारूक पर गोली चला दी। उसके साथ बैठे लोगों ने भाग कर गांव में इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक अपराधी भाग चुके थे। उन्होंने बताया कि तीन गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बताया कि मो. फारुख को किसी से कोई दुश्मनी नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया जा रहा है।

 

#Bihar-Madhepura#youth shot

Source : Agency

पाठको की राय