बिहार-लालू के 'नीतीश आंख सेंक लें' वाले विवादित बयान पर आक्रोश, जदयू ने बताया मानसिक बीमार और चरवाहा बुद्धि
पटना.
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विवादित बयान पर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड के नेताओं ने लालू प्रसाद पर हमला बोला है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद का यह बयान अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
सीएम नीतीश कुमार महिलाओं से संवाद करने के लिए अपनी यात्रा पर जा रहे हैं। जिस तरह के शब्दों का प्रसाद लालू प्रसाद ने किया, यह चिंता का विषय है। पहले हमलोग समझते थे कि लालू प्रसाद शारीरिक रूप से बीमार हैं। लेकिन, वह अब मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। उन्हें अब कोयलवर में इलाज की जरूरत है। जल्दी ही उनका इलाज करवाया जाए।
लालू प्रसाद की बुद्धि चरवाहा विद्यालय में कैद थी
वहीं जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने राजद सुप्रीमो पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू प्रसाद आप कांग्रेस को आप आंख दिखाइए। सीएम नीतीश कुमार को आंख दिखाने का हिम्मत किसमें है? सच तो ये है कि आपका शरीर होटवार जेल में था, परंतु बुद्धि चरवाहा विद्यालय में कैद थी।
जानिए, क्या कहा था राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने
सीएम नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर राजद सुप्रीमो ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह नयन सुख के लिए जा रहे हैं। नयन सेंकने के लिए वह यात्रा पर जा रहे हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव 225 सीटें जीतने के सीएम नीतीश के दावे के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि वह पहले वो अपनी आंख सेंक लें तब यह सब दावे करें। वह आंख सेंकने ही जा रहे हैं।
#Bihar#Lalu yadav#controversial statement

पाठको की राय