Thursday, October 22nd, 2026

Bihar IPS Transfer: विदेश जाने से पहले सीएम नीतीश ने किया बड़ा फेरबदल, बदले खगड़िया, वैशाली, अरवल के एसपी

पटना.

बिहार की प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आयी है। लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की सरकार ने कई जिलों के एसपी को बदल दिया है। इसको लेकर गृह विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बिहार सरकार ने खगड़िया, वैशाली, अरवल, किशनगंज और दरभंगा ग्रामीण के एसपी बदल दिए हैं। यहां पर अब नए एसपी की पोस्टिंग की गई है।

बिहार सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें चंदन कुमार कुशवाहा को खगड़िया का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। हर किशोर राय को वैशाली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। राजेंद्र कुमार भील को अरवल का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इनामुल हक मेंगनू को बिहार होमगार्ड का नया कमांडेंट बनाया गया है। वहीं, 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी कार्तिकेय कुमार शर्मा को वैशाली जिले के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में अटैच किया गया है। अरवल जिले के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर को अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी, पटना बनाया गया है। सागर कुमार को किशनगंज और काम्या मिश्रा को दरभंगा ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कार्तिकेय शर्मा को वैशाली पुलिस अधीक्षक पद पर महज़ डेढ़ महीने में ही तबादला कर दिया गया, जबकि चंदन कुशवाहा को लंबे समय के बाद किसी जिले का प्रभार मिला है।

 

#changed SPs of Khagaria#Vaishali#Arwal.

Source : Agency

पाठको की राय